IPL से रिटायरमेंट की अटकलों पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, जानें कौन सी पोजिशन पर करेंगे बल्लेबाजी

आईपीएल का 19वीं एडिशन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। लीग का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा। इस बीच सीएसके के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज-विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

IPL से रिटायरमेंट की अटकलों पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, जानें कौन सी पोजिशन पर करेंगे बल्लेबाजी

MS Dhoni Retirement News: आईपीएल का 19वीं एडिशन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। लीग का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा। इस बीच सीएसके के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज-विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट के सवाल पर कहा- "मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं।” गौरतलब है, धोनी आईपीएल में सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं और आईपीएल से उनकी रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगाई जाती है। उन्होंने अपने कप्तानी में सीएसके को आईपीएल के 5 खिताब दिलाए हैं।

CSK के कार्यक्रम में लगे धोनी-धोनी के नारे

चेन्नई सुपर किंग्स के एक कार्यक्रम के दौरान सिवाकार्तिकेयन ने मजाकिया अंदाज में एमएस धोनी से कहा कि वे रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें और 60 साल तक खेलते रहें। इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि “मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं।” उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया और वहां मौजूद लोग ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंज उठे।

रोबिन उथप्पा ने धोनी की बैटिंग पोजिशन पर दी राय

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने इस आईपीएल में एमएस धोनी की बैटिंग पोजिशन पर अपनी राय दी है। उन्होंने एक चर्चा में कहा कि धोनी की सीएसके के लिए मेंटोर की भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि इस सीजन में धोनी की बैटिंग पोजिशन में भी बदलाव हो सकता है। साथ ही कहा कि धोनी टीम के लिए 7वें नंबर की बजाय 8वें नंबर पर खेल सकते हैं।