धुरंधर 2 की कमाई पर पाकिस्तानियों ने किया दावा, कहा- ₹500 करोड़ ल्यारी वालों को दो, सड़कें बनाएंगे

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त कमाई को लेकर पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के कुछ लोगों ने हिस्सा मांगने की बात कही है। वायरल हुए एक वीडियो में स्थानीय लोगों ने फिल्म की कमाई से अपने इलाके के विकास और सड़कों के निर्माण की जरूरत पर जोर दिया।

धुरंधर 2 की कमाई पर पाकिस्तानियों ने किया दावा, कहा- ₹500 करोड़ ल्यारी वालों को दो, सड़कें बनाएंगे

Pakistani People Demand ₹500 crore from Aditya Dhar: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त कमाई को लेकर पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के कुछ लोगों ने हिस्सा मांगने की बात कही है। वायरल हुए एक वीडियो में स्थानीय लोगों ने फिल्म की कमाई से अपने इलाके के विकास और सड़कों के निर्माण की जरूरत पर जोर दिया। मालूम हो कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। बीते 10 दिनों में ही 1200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। इससे पहले फिल्म के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था।

फिल्म में पाक गैंगस्टर और सत्ता के संघर्ष को दिखया गया

फिल्म की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके पर आधारित है, जहां दो गैंग्स की दुश्मनी और सत्ता संघर्ष दिखाया गया है। इसी संदर्भ में स्थानीय लोगों ने दावा किया कि फिल्म ने उनके इलाके को दिखाकर शानदार कमाई की है, इसलिए उन्हें भी इसका हिस्सा मिलना चाहिए।

फिल्म की कमाई से 70-80 प्रतिशत मांगा गया हिस्सा

वीडियो में कुछ लोगों ने फिल्म की कमाई का 500 करोड़ रुपए या कुल कमाई का 70-80% हिस्सा देने की मांग की। उनका कहना था कि ल्यारी इलाके की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की हालत खराब है, और फिल्म से हुई कमाई का उपयोग इन सुधारों के लिए होना चाहिए।