न्यूजीलैंड वीमेंस ने वनडे में साउथ अफ्रीका को हराया, टूटा भारत का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड वीमेंस टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर लिया। बल्लेबाज अमेलिया केर की नाबाद 179 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मैच में विकेट से जीत दर्ज की।
NZ Women vs SA Women ODI Match: न्यूजीलैंड वीमेंस टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए सबसे बड़ा रन चेज पूरा कर लिया। बल्लेबाज अमेलिया केर की नाबाद 179 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मैच में विकेट से जीत दर्ज की। बुधवार को वैलिंग्टन में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 346 रन बनाए। लॉरा वुल्वर्ट ने 69 रनों की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 350 रन बना लिए। न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 1-1 से बराबर कर लिया।
अमेलिया ने पारी में 23 चौके लगाए
अमेलिया केर ने 139 गेंद में नाबाद 179 रन बनाए, जिसमें 23 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने पहले पारी को संभाला और फिर तेजी से रन बनाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। आखिर में केर ने ही चौका लगाकर मैच खत्म किया और टीम को यादगार जीत दिलाई।
न्यूजीलैंड ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में इंडियन विमेंस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट खोकर 341 रन का टारगेट हासिल किया था।
Suneel Gupta