पेट्रोल-डीजल पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में नियम हुआ सख्त, बाइक में ₹200 और कार को 2000 तक का मिलेगा फ्यूल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध जैसे हालात के बीच महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला प्रशासन ने ईंधन बिक्री पर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। जो 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगे। इसके तहत दुपहिया वाहनों को अधिकतम ₹200 का ही पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा. चार पहिया वाहनों को अधिकतम ₹2000 तक का ही ईंधन मिलेगा।

पेट्रोल-डीजल पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में नियम हुआ सख्त, बाइक में ₹200 और  कार को 2000 तक का मिलेगा फ्यूल

Strict Rules on Fuel in Kolhapur: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध जैसे हालात के बीच वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिसका असर भारत के कुछ हिस्सों में पैनिक बाइंग के रूप में दिखने लगा है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, फिर भी अफवाहों के चलते जमाखोरी बढ़ रही है। इसी को रोकने के लिए कोल्हापुर जिला प्रशासन ने ईंधन बिक्री पर सख्त नियम लागू कर दिए हैं, जो 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगे।

बाइक चालकों को सिर्फ 200 रुपए का मिलेग पेट्रोल

सूत्रों के अनुसार, नए आदेश के तहत अब दुपहिया वाहनों को अधिकतम ₹200 का ही पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा. चार पहिया वाहनों को अधिकतम ₹2000 तक का ही ईंधन मिलेगा

कोल्हापुर प्रशासन ने इन चीजों में फ्यूल देने पर लगाई रोक

प्रशासन ने कैन, बोतल या ड्रम में पेट्रोल-डीजल देने पर पूरी तरह रोक लगा दी है, ताकि जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगाई जा सके। जिला प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निलंबन जैसे सख्त कदम भी शामिल हो सकते हैं।