‘मुश्किल रहे कुछ हफ्ते’: शादी के बाद विवादों पर बोले बादशाह, वीडियो को लेकर झेल चुके हैं आलोचना

रैपर बादशाह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में शादी की खबरों के बाद अब उनका हरियाणवी गाना ‘टटीरी’ विवादों में घिरा हुआ है। गाने के लिरिक्स और वीडियो को लेकर हुई आलोचनाओं के बीच अब बादशाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

‘मुश्किल रहे कुछ हफ्ते’: शादी के बाद विवादों पर बोले बादशाह, वीडियो को लेकर झेल चुके हैं आलोचना

Rapper Badshah News: रैपर बादशाह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में शादी की खबरों के बाद अब उनका हरियाणवी गाना ‘टटीरी’ विवादों में घिरा हुआ है। गाने के लिरिक्स और वीडियो को लेकर हुई आलोचनाओं के बीच अब बादशाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

बादशाह जल्द जल्द नया संगीत लाएंगे

टटीरी गाने को लेकर विवादों में घिरे बादशाह ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ हफ्तों ने उन्हें ऐसे तरीकों से परखा, जिसके लिए वे तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि ग्लैमर के पीछे की सच्चाई काफी अलग होती है और इस दौरान उन्होंने खुद को लेकर काफी सोच-विचार किया। बादशाह ने लंदन के O2 स्टेज का जिक्र करते हुए बताया कि वहां की ऊर्जा और फैंस के प्यार ने उन्हें फिर से संभलने की ताकत दी। उन्होंने कहा कि उस पल उन्हें एहसास हुआ कि वे कौन हैं और यह सफर क्यों कर रहे हैं। पोस्ट के अंत में उन्होंने संकेत दिया कि वे अब नए दौर के लिए तैयार हैं और जल्द ही नया संगीत लेकर आएंगे।

पुलिस ने हटाया बादशाह का विवादित गाना

23 मार्च को हरियाणा पुलिस ने बताया कि उन्होंने बादशाह के गाने 'टटीरी' से जुड़े 857 लिंक हटा दिए हैं। इसके लिए उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से समन्वय किया। यह कार्रवाई 6 मार्च को पंचकुला में दर्ज एफआईआर के बाद की गई है, जिसमें गाने के बोल और वीडियो में इस्तेमाल किए गए दृश्यों पर आपत्ति जताई गई थी। वहीं बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर गाने के लिए माफी मांगी और आश्वासन दिया कि आधिकारिक यूट्यूब वीडियो हटा दिया गया है।