कोरियाई एक्टर की अचानक मौत, ड्रग्स मामले में जा चुके थे जेल
कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ली सांग बो का 45 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया है, जिससे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वे 26 मार्च को ग्योंगगी स्थित अपने घर में मृत पाए गए, जहां दोपहर करीब 12:40 बजे परिवार के सदस्यों ने उन्हें देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
Lee Sang Bo Died: कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ली सांग बो का 45 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया है, जिससे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वे 26 मार्च को ग्योंगगी स्थित अपने घर में मृत पाए गए, जहां दोपहर करीब 12:40 बजे परिवार के सदस्यों ने उन्हें देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्योंगटेक पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घटनास्थल पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। फिलहाल, उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।
ली सांग आखिरी बार 'एलीगेंट अंपायर' में आए थे नजर
साल 1981 में जन्मे ली सांग बो ने 2006 में टीवी ड्रामा ‘इनविजिबल मैन चोई जंग सू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘डॉटर्स इन लॉ’, ‘बैड लव’, ‘प्राइवेट लाइव’ और ‘रूगल’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स में काम कर अपनी पहचान बनाई। साल 2023 में ‘एलीगेंट एम्पायर’ के जरिए उन्होंने दमदार वापसी की थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।
ड्रग सेवन के चलते हुई थी जेल
ली सांग बो हाल ही में जेल से बाहर आए थे। सितंबर 2022 में उनके करियर को बड़ा झटका लगा, जब गंगनम में लड़खड़ाते हुए चलते देख उन पर ड्रग्स सेवन का आरोप लगा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि शुरुआती जांच में वे नेगेटिव पाए गए, फिर भी उन्हें 48 घंटे तक हिरासत में रखा गया। बाद में नेशनल फॉरेंसिक सर्विस की रिपोर्ट में भी उनके शरीर में किसी ड्रग्स की पुष्टि नहीं हुई और पॉजिटिव परिणाम की वजह एंटीडिप्रेसेंट व ट्रैंक्विलाइज़र दवाओं को बताया गया। बताया जाता है कि ली लंबे समय से डिप्रेशन और पैनिक डिसऑर्डर से जूझ रहे थे।
Suneel Gupta