तमिलनाडु चुनाव: TVK ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, थलापति विजय 2 सीटों से करेंगे नामांकन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अभिनेता थलापति विजय की पार्टी तमिलागा वेत्रि कषगम (टीवीके) ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। विजय पेरांबुर और तिरुचिराप्पली ईस्ट से यानी 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

तमिलनाडु चुनाव: TVK ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, थलापति विजय 2 सीटों से करेंगे नामांकन

TVK’s Vijay to contest elections from 2 seats: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अभिनेता थलापति विजय की पार्टी तमिलागा वेत्रि कषगम (टीवीके) ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। विजय पेरांबुर और तिरुचिराप्पली ईस्ट से यानी 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए उन्होंने लोगों से पार्टी को एक मौका देने की अपील की और इसे 'सीटी क्रांति' वाला चुनाव बताया।

विजय ने किए वादे और जीताने की अपील की

विजय ने मतदाताओं से स्वच्छ शासन और जन-केंद्रित राजनीति के लिए मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं जनता से टीवीके और हमारे 'सीटी' चिन्ह को वोट देने का आग्रह करता हूं। हम यहां सिर्फ जनता के लिए हैं और हमेशा जनता के लिए ही रहेंगे। मैं वादा करता हूं कि हम सार्वजनिक धन का दुरुपयोग नहीं करेंगे, भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होंगे। हम महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, तमिलनाडु को नशामुक्त बनाएंगे और कानूनव्यवस्था को सख्ती से लागू करेंगे।

4 पार्टियां हैं तमिलनाडु चुनाव में

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य में पहले ही डीएमके-कांग्रेस गठबंधन बन चुका है। एआईडीएमके-बीजेपी समेत अन्य पार्टियां गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी। वहीं, थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दिवंगत जयललिता की सहयोगी वीके शशिकला ने नई पार्टी का गठन किया और उनकी पार्टी भी मैदान में है।