पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यानी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। यह नया हवाई अड्डा न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के कई हिस्सों को भी सीधे लाभ पहुंचाएगा।

पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया

Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यानी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। यह नया हवाई अड्डा न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के कई हिस्सों को भी सीधे लाभ पहुंचाएगा। चारों राज्यों के नागरिकों, व्यापारियों, पर्यटकों और उद्योगों के लिए यह एयरपोर्ट एक साझा हवाई हब के रूप में काम करेगा।

दिल्ली से 80 किमी दूर है जेवर एयरपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसमें 3,900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा मौजूद है। पहले चरण में एयरपोर्ट की क्षमता सालाना करीब 1.2 करोड़ यात्रियों के आवागमन की है, जिसे भविष्य में बढ़ाया जाएगा। उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पूरे क्षेत्र को कई सुरक्षा स्तरों में बांटा गया है और हर जगह पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। यातायात सुचारू रखने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर हेवी वाहनों के लिए अस्थायी रोक लगाई गई है, जो शनिवार सुबह 7 बजे से लगभग 16 घंटे तक प्रभावी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।