PSL छोड़ दासुन शनाका IPL के लिए खेलते आएंगे नजर, RR में सैम करण की जगह लेंगे
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से अब खिलाड़ियों का रुख इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की ओर बढ़ता दिख रहा है। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है
RR set to sign Dasun Shanaka: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से अब खिलाड़ियों का रुख इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की ओर बढ़ता दिख रहा है। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जहां वह चोटिल सैम करण की जगह लेंगे, जो पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनाका का अनुभव टीम के लिए अहम साबित हो सकता है।
नीलामी में शनाका को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था
राजस्थान रॉयल्स के एक अधिकारी ने बताया कि दासुन शनाका को टीम से जोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और सिर्फ कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। इसके लिए उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) से जुड़े जरूरी कागजी काम पूरे करने होंगे। दिलचस्प बात यह है कि अबू धाबी में हुई IPL 2026 नीलामी में शनाका को किसी टीम ने नहीं खरीदा था, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग की नीलामी में हिस्सा लिया, जहां लाहौर कलंदर्स ने उन्हें 75 लाख पाकिस्तानी रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।
WebMaster