CNG Price Hike: टोरेंट गैस ने CNG के दामों में ₹2.50/KG बढ़ाया, लोगों पर पड़ेगी महंगाई की मार
ईरान युद्ध के बीच टोरेंट गैस ने सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही अब वाहन चलाना महंगा हो जाएगा। जयपुर में CNG की कीमत 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 93.41 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है
CNG Price Hike News: ईरान युद्ध के बीच टोरेंट गैस ने सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही अब वाहन चलाना महंगा हो जाएगा। जयपुर में CNG की कीमत 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 93.41 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि राजस्थान के अन्य हिस्सों में यह 95.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
लोगों ने कीमतों पर जताई चिंता
रिपोर्ट के मुताबिक, सीएनजी के दामों बढ़ोतरी होने पर जयपुर के लोगों ने बढ़ी कीमतों पर चिंता जताई है। ऑटो चालकों का कहना है कि मुनाफा कम होने के कारण उनकी आय पर बुरा असर पड़ा है, जिससे उन्हें न्यूनतम मजदूरी कमाने के लिए भी ज्यादा समय तक काम करना पड़ रहा है।
इन राज्यों में सीएनजी के दाम
उत्तर प्रदेश में 93.50 रुपये से लेकर 96.25 रुपये प्रति किलोग्राम, पंजाब में 71.75 रुपये से लेकर 94.25 रुपये/किलोग्राम, तेलंगाना में 99 रुपये प्रति किलोग्राम, गुजरात में 85.17 रुपये प्रति किलोग्राम और महाराष्ट्र में 94.5 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी बिक रही है।
पिछले महीने बढ़े थे घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
एलपीजी के बाद सीएनजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर मानी जा रही है। ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच 28 फरवरी 2026 से बढ़े तनाव ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई को प्रभावित किया है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट से व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही लगभग ठप होने से ऊर्जा संकट गहरा गया है। इसी के चलते 1 अप्रैल 2026 से भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 218 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Suneel Gupta