अमित शाह का बयान: “ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे”
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का बिगुल फूंकते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह ने टीएमसी के 15 साल के शासन को अराजकता का काला अध्याय बताते हुए जनता के सामने इसकी चार्जशीट पेश की।
Amit Shah Visit West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का बिगुल फूंकते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह ने टीएमसी के 15 साल के शासन को अराजकता का काला अध्याय बताते हुए जनता के सामने इसकी चार्जशीट पेश की। उन्होंने कहा कि 6 मई को बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद घुसपैठ और भ्रष्टाचार के दिन खत्म हो जाएंगे।
बीजेपी सरकार बनते ही बॉर्डर को सील करेंगे: बीजेपी
असम मॉडल का उदाहरण देते हुए अमित शाह ने कहा कि वहां बीजेपी सरकार के आने के बाद घुसपैठ समाप्त हो गई है। अब बंगाल ही एकमात्र ऐसा राज्य बचा है, जहां घुसपैठ देश की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। शाह ने वादा किया कि बीजेपी की सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी और सीमा पूरी तरह सील कर दी जाएगी। उन्होंने इस चुनाव को जनता के लिए मुक्ति का चुनाव करार दिया और दो स्पष्ट विकल्प पेश किए।
- भय से मुक्ति, जिसमें जान जाने, संपत्ति लूटे जाने, रोजगार छिनने और महिलाओं की असुरक्षा से आजादी शामिल है।
- भरोसे की गारंटी, जिसमें शांति, सम्मानजनक जीवन, मुफ्त इलाज, पक्का घर, मुफ्त बिजली और युवाओं का उज्ज्वल भविष्य शामिल है।
बीजेपी ने टीएमसी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Suneel Gupta