Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! एक हफ्ते में 1.75 लाख करोड़ स्वाहा, इन दिग्गज कंपनियों को लगा सबसे बड़ा झटका

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा, कुछ ही दिनों में टॉप कंपनियों का करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप साफ हो गया।

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! एक हफ्ते में 1.75 लाख करोड़ स्वाहा, इन दिग्गज कंपनियों को लगा सबसे बड़ा झटका

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता निवेशकों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। देश की टॉप कंपनियों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके चलते महज कुछ दिनों में करीब 1.75 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण साफ हो गया।

 सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के

पूरे हफ्ते के दौरान BSE Sensex करीब 949 अंक यानी 1.27% गिर गया, वहीं NSE Nifty में भी 294 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट ने बाजार में डर और अनिश्चितता का माहौल बना दिया।

 क्यों मचा बाजार में कोहराम?

विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण रहे है।

 मध्य-पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव
 ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता
 रुपये की कमजोरी
 बाजार में बढ़ती अस्थिरता

हालांकि बीच हफ्ते में थोड़ी राहत मिली, लेकिन शुक्रवार तक बिकवाली का दबाव इतना बढ़ गया कि बाजार फिर से धराशायी हो गया।

 सबसे बड़ा झटका Reliance Industries को

इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।
कंपनी का मार्केट कैप लगभग 89,000 करोड़ रुपये घट गया।

इसके अलावा

 HDFC Bank को भी भारी गिरावट झेलनी पड़ी
 State Bank of India और ICICI Bank के शेयरों में भी कमजोरी रही
 Bharti Airtel, Hindustan Unilever और Tata Consultancy Services भी नुकसान से नहीं बच सके

 इन कंपनियों ने बचाई लाज

जहां बाजार में गिरावट हावी थी, वहीं कुछ कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया

लार्सन एंड टूब्रो
बजाज फाइनेंस
इंफोसिस

इन कंपनियों ने निवेशकों को राहत दी और मुनाफा कमाया।

 नए हफ्ते में क्या रहेगा खास?

आने वाले हफ्ते में बाजार में नई हलचल देखने को मिल सकती है।

 30 मार्च को ‘Central Mine Planning’ की लिस्टिंग
 ‘Speciality Medicines’ और ‘Tipco Engineering’ के शेयर बाजार में एंट्री
 2 अप्रैल को ‘Sai Parenterals’, ‘Powerica’ और ‘Amir Chand Jagdish Kumar’ जैसे IPO लिस्ट हो सकते हैं

वैश्विक तनाव और बाजार की अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अब सबकी नजर नए हफ्ते की चाल पर टिकी है की क्या बाजार संभलेगा या गिरावट जारी रहेगी?